फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कान्हों रेलवे फाटक के पास मंगलवार को ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त पहचान की। पुलिस के मुताबिक हादसे में छात्र की मौत हुई है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कान्हों निवासी श्याम किशोर दोहरे का बेटा अमन खान (16) दिबियापुर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। सुबह घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश शुरू की। उसी दौरान गांव के लोगों से उसकी ट्रेन से कटने की जानकारी हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमन में मफलर लपेटे हुए ट्रैक पार कर रहा था। इसके चलते उसे ट्रेन आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वह मालगाड़ी के चपेट में आ गया। हादसा होने के बाद पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों की दी। इधर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन अमन का शव देखकर बदहवास हो गए। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें