फोटो-06एयूआरपी 35 - छात्रा से सवाल पूछती प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व मौजूद अन्य लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। बाढ़ राहत को लेकर गांव-गांव जा रहीं प्रभारी मंत्री बुधवार दोपहर बीझलपुर पहुंची। यहां उन्होंने कक्षा एक की छात्रा से सूबे के मुख्यमंत्री का नाम पूछा। न बता पाने पर उन्होंने एक टक इधर-उधर सभी की ओर देखा। इस पर प्रभारी मंत्री ने शिक्षक के प्रति नाराजगी जताई।
प्रभारी मंत्री डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों से बात करने पहुंची। तभी उन्होंने एक छात्रा से प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा। छात्रा के न बता पाने पर प्रभारी मंत्री ने पढ़ाने वाले शिक्षक का नाम पूछा। यह भी न बता पाने पर वह दंग रह गई। इसके बाद उन्होंने छात्रा से गिनती सुनाने को कहा। इस पर छात्रा ने एक से नौ तक गिनती सुनाई। वहीं 10 को छोड़कर वह सीधे 11 पर आ गई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित शिक्षक को डांट लगाई। कहा कि मुख्यमंत्री का शिक्षा पर जोर है और उसी की अवहेलना हो रही है। सुधार करिए।