फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से थम गया जनजीवन, धुंध में छिप गईं सड़कें

Sat, 30 Dec 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर भी पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी से मैदानी इलाके ठिठुर रहे हैं। कोहरे के कहर से शनिवार को जनजीवन रुक सा गया। सब कुछ धुंध में छिप गया। हाड़ कंपाऊं ठंड में राहगीरों से लेकर घरों के लोग तक ठिठुर गए। सड़कों पर यातायात और ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार भी मंद पड़ गई।
विज्ञापन


गलन भी बढ़ी है। सर्द हवाओं से धूप भी बेअसर साबित हो रही है। सुबह स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ठंडी हवा और कोहरे के कारण स्कूली वैन व बसें भी रेंगते-रेंगते स्कूल पहुंच रही हैं। सुबह दस बजे के बाद कोहरा कुछ छटा तब सूरज की किरणें धरती तक पहुंचीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए साल का आगाज भी कोहरे से ढंकी सुबह से ही होगा।

शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। आदमी तो ठंड से बचने के लिए कुछ न कुछ उपाय कर ही ले रहे हैं लेकिन मवेशी और पशु पक्षी बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार का कहना है कि इसका असर दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। नमी कमजोर रहने के कारण बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। कोहरे की दृश्यता पांच से सात मीटर तक रही।
विज्ञापन


ठंडी हवा के झोंके से बनी स्थिति
पश्चिमी विक्षोभ के पीछे चलने वाले ठंडी हवा के झोंके से पहाड़ी इलाकों से स्थिति बनी है। वातावरण में फैले धूल के कणों पर यह नमी बैठ रही है जिससे कोहरे का घनापन बढ़ जा रहा है।


कोहरे की चादर में ढंका रेलवे ट्रेक, रुक रुक कर चली ट्रेनें
सुबह कोहरे की चादर में रेलवे ट्रैक ढंक गया। ट्रेनें रुक रुक कर चलीं। वहीं, सर्दी बढ़ते ही लोग अलाव तापते नजर आए। रात को गुजरने वाली ट्रेन कोहरे की वजह से सुबह गुजरी। इस बीच फरक्का 13413-  8 घंटे लेट , 64588 टूंडला कानपुर पैसेंजर तीन घंटे देरी से पहुंची, मुरी एक्सप्रेस 18102 - चार घंटे देरी से, पांच घंटे लेट, शताब्दी 12004 - तीन घंटे लेट चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें