फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आंधी से 31 ट्रांसफार्मर, 40 पोल क्षतिग्रस्त, 120 से अधिक गांवों में बिजली गुल

Sat, 02 May 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-46-बंथरा में टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : महदेईया गांव में चूल्हे पर भोजन बनाती महिला।
विज्ञापन
औरैया। बृहस्पतिवार रात को आई आंधी और बारिश ने गर्मी से तो राहत तो दिलाई लेकिन जिले की विद्युत व्यवस्था को बड़ा नुकसान भी पहुंचाया।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 40 पोल टूटने के साथ ही 31 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 120 से अधिक गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। निगम की टीम ने शुक्रवार शाम को अधिकांश क्षेत्रों में मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू कराई।

आंधी के चलते देहात क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसमें अछल्दा उप खंड में सर्वाधिक 16 ट्रांसफार्मर और 25 बिजली के खंभे टूट गए। वहीं दिबियापुर उप खंड क्षेत्र में एक खंभा और सात ट्रांसफार्मर और बिधूना क्षेत्र में 14 खंभे और आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। इनमें 250 केवीए से लेकर 10 केवीए की क्षमता के ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इंसुलेटर, केबल, आर्म समेत अन्य नुकसान भी विद्युत निगम को हुआ है। इससे करीब सौ से अधिक अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसमें एरवाकटरा क्षेत्र में 70 के करीब गांव और अछल्दा में करीब 25 गांवों में आपूर्ति बाधित रही।
बिधूना कस्बे के साथ ही गांव बमुराहा, बंथरा, एरवाकटरा के एरवा टीकुर, एरवा भटपुरा, हमीरपुर रुरु, उमरैन आदि में भी बिजली नहीं आई। आंधी के बाद बृहस्पतिवार रात को ही विद्युत निगम की टीमों ने पेट्रोलिंग कर लाइनों की मरम्मत की। साथ ही क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में लाइनें खोलकर बाकी क्षेत्रों की आपूर्ति शुरू कराई। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने काम भी शुरू किया गया।
शुक्रवार को सुबह तक करीब सौ गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी गई। अन्य गांवों में दिन में आपूर्ति चालू कराने के लिए निगम के कर्मचारी जुटे रहे। बिधूना कस्बा में भी नदी पुल के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को बदला गया। अधिकारी भी पल-पल की अपडेट लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना भेजते रहे।
मौसम ठंडा रहने के चलते गांवों में लोग गर्मी से तो बेहाल नहीं हुए लेकिन मोबाइल चार्ज करने व पानी के लिए कुछ परेशानी जरूर उठानी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ विद्युत निगम को भी इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। निगम द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

-

-

रात में ही विद्युत निगम की टीमों ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को खोलकर आपूर्ति शुरू कराई गई। शुक्रवार शाम तक लाइनें दुरुस्त करवाकर अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। बकाया कार्य भी शनिवार तक करा लिया जाएगा।
-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम।

फोटो-46-बंथरा में टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद- फोटो : महदेईया गांव में चूल्हे पर भोजन बनाती महिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें