फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पानी निकासी के विवाद में पथराव, तीन घायल

Tue, 08 Jul 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव नगला विजयी में पानी निकासी लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी बढ़ने पर मारपीट हो गई और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल में नाजुक हालत देख डॉक्टर ने एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11-11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी राधा देवी पत्नी ओमशरण व गांव के मंजेश कुमार के बीच नाली के पानी को लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया, तभी दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर व लाठ़ी-डंडे चलने लगे। विरोध किया तो मंजेश कुमार व उनके परिजनों ने परिवार पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मकान की छत से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इसमें राधा देवी को गंभीर चोटें आईं। उनका हाथ टूट गया।
ओमकार भी घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से मंजेश की मां फूलन श्री घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी एरवाकटरा भेजा है। वहां से राधा देवी को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रथम पक्ष राधा देवी व द्वितीय पक्ष मंजेश कुमार की तहरीर पर 11-11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों से एक -एक महिला घायल है। दोनो पक्षों से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें