पशु प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी व महोत्सव सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप शुभारंभ किया। दुधारू व सूखी गाय/भैंस, बकरी/बकरा वर्ग के पशुओं की लगी प्रदर्शनी में बेहतर नस्ल के पशुओं और बेहतर पशु पालकों का चयन किया गया।
इस क्रम में सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भड़ारीपुर के पशुपालक बृजेंद्र पांडेय को विदेशी गाय वर्ग में प्रथम विजेता घोषित किया गया। अन्य पशुपालकों से बेहतर ढंग से पशुपालन करने में बृजेंद्र पांडेय को जिले का सर्वोत्तम पशुपालक भी घोषित किया गया। वहीं प्रदर्शनी में दुधारू भैंस में ग्राम परवल पुर के जगदीश को प्रथम, आदर्श कुमार को द्वितीय व विनोद कुमार को तृतीय विजेता घोषित किया गया।
सूखी भैंस वर्ग की प्रतियोगिता में अशोक कुमार प्रथम, सुरेंद्र पांडेय द्वितीय व परविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। दुधारू देशी गाय विधा में नारायन कुमार प्रथम राम प्रकाश द्वितीय व शिवरतन तीसरे स्थान पर रहे। सूखी गाय वर्ग में मनीराम प्रथम, राधाकृष्ण मिश्रा द्वितीय व हरिओम तीसरे स्थान पर रहे। विदेशी गाय विधा में बृजेंद्र पांडेय प्रथम, गुलशन द्वितीय व सर्वेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सूखी विदेशी गाय वर्ग में शिवकुमार तिवारी प्रथम, रमेशचंद्र द्वितीय व रामलखन तीसरे स्थान पर रहे। बकरी पालन में हरी सिंह प्रथम राधा भुवन द्वितीय व राजेश यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। बकरा पालन में पशु पालक मोंटू प्रथम विजेता घोषित किए गए। जबकि रामपाल ने दूसरा और हरी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी पशुपालकों को एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व एआर कॉपरेटिव लालजी यादव और डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने शाल व प्रतीक चिन्ह देकर पशुपालकों को पुरस्कृत किया।