फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादुुई प्रतिभा दिखाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 28 Jan 2016 11:48 PM IST
औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत  राज अधिकारी कार्यालय की ओर से जादू कार्यक्रम में मायाजाल एंड ग्रुप लखनऊ के जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने स्वच्छता विशेष को फोकस करते हुए जादू के हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खुले में शौच से पनपने वाली बीमारियों को रेखांकित करते हुए जादूगर ने हर घर में शौचालय निर्माण पर जोर दिया।
विज्ञापन


शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की सीख देते हुए जादूगर ने सफाई सबसे बड़ी दवाई बताई। उन्होंने जादू के माध्यम से अखंड भारत का संदेश देते हुए छोटी सी बालिका को भारत मां की संज्ञा देकर पहले विभाजित फिर संयुक्त रूप प्रदान करने का हैरतअंगेज कारनामा दिखाया।

 वहीं रुमाल पर भारत देश का नक्शा जादू के जोर पर उकेरा तो मौजूद दर्शकों ने उनकी प्रतिभा की ताली बजाकर सराहना की। तीन घंटेे तक चले जादू के इस कार्यक्रम में जैसे जादूगर ने सभी को सम्मोहित कर दिया हो, पंडाल में मौजूद दर्शक जड़वत पूरे कार्यक्रम में कुर्सी पर बैठे रहे।
विज्ञापन


 इससे पूर्व जादू कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें