फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीवाई में पात्रों को दिखाया बाहर का रास्ता

Wed, 08 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की समाजवादी पेंशन योजना की पारदर्शिता सवालों के घेरे में आ गई है। रोशनपुर, हसुलिया गांव के बाद अब सदर ब्लाक  के ग्राम बबाईन के गरीबों ने एसपीवाई योजना से पात्रों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


 
ग्राम बबाईन की पुष्पा देवी, अंशो देवी, राजकुमारी, मुन्नी देवी, ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार को तहसील दिवस में आईं।


महिलाओं ने समाजवादी पेंशन योजना में रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के लाभार्थियों को दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया। पात्रों के चयन में की गई धांधली से गुस्साई महिलाओं ने तहसील दिवस सभागार के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

 
बाद में महिलाओं ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को शिकायती पत्र के साथ एसपीवाई योजना में शामिल किए गए अपात्रों की सूची भी दी।


ग्रामीण महिलाओं ने सूची की जांच कराते हुए पात्रों को योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रीता, रामकली, सुमन देवी, रजनी, ममता, जानकी, छेदालाल, सत्यपाल, लालसिंह, प्रताप सिंह, दौलत सिंह आदि ग्रामीण प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें