फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीए चुनाव : तीन बूथों पर आज होगा मतदान

Wed, 08 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार आठ अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। जिला जजी के मीटिंग हाल में होने वाले चुनाव के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। सुबह नौ से सायं 3.30 बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


 
डीबीए के 10 पदों के लिए हो रहे मतदान को लेकर एल्डर्स कमेटी ने कमेटी के चेयरमैन देवेंद्र पांडेय, शिवशंकर दीक्षित, संतोष कुमार दीक्षित, अमर पाल सिंह भदौरिया, राम स्वरुप वर्मा व ब्रह्म स्वरुप गुप्ता ने बताया कि मतदान को तीन बूथ मीटिंग हाल में बनाए गए हैं।


दस पदों के लिए अलग-अलग रंगों के छह मतपत्र छपवाए गए हैं। बूथ पर छह मत पेटिकाएं रखी गई हैं। कमेटी ने सहयोग के लिए पांच लोगों की सेवाएं ली हैं। वकील मतदान के समय पहचान पत्र अवश्य लेकर आए।
विज्ञापन


 
मंगलवार को जिला जजी चुनावी माहौल में रंगा रहा। चुनावी शोर गुल में न्यायिक कार्य भी लगभग ठप ही रहा। दावेदार बस्ते-बस्ते में जाकर वकीलों को अपने पक्ष में करने को जतन करते हुए देखे गए। अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र नाथ शुक्ला, अशोक अवस्थी व इंद्रपाल सिंह भदौरिया के मध्य त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है।


महामंत्री के लिए देवालय चौधरी, संजीव चतुर्वेदी, अरविंद पाल व प्रमोद भदौरिया के मध्य कांटे की टक्कर है। कोषाध्यक्ष के लिए दावेदार विकास कुमार का सीधा मुकाबला रामप्रकाश विमल से है।

 
उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पद पर भी मतदान होगा। संगठन में वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य के छह-छह पदों पर वकीलों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा के अनुसार चुनाव में जिला जजी व तहसील औरैया व बिधूना के 340 वकील मतदाता सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें