फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवाओं के लिए गांवों में जल्द बनेंगे खेल मैदान

Fri, 09 Jan 2026 09:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गांव में बच्चों के लिए खेलकूद मैदान की सुविधा देने के लिए युवा कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। गांव-गांव चिह्नित युवक मंगल दल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग को सूची सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत स्तर से इन मैदानों को तैयार करने के लिए मनरेगा का बजट खपाया जाएगा। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिले में 64 खेल मैदानों की सूची तैयार की गई है। यह जमीनें कागजों में खेलमैदान के तौर पर दर्ज हैं, लेकिन हकीकत में इन जमीनों पर लोगों के अवैध कब्जे हैं। इन कब्जों को हटाने के लिए युवा कल्याण विभाग ने राजस्व विभाग को सूची साझा की है।
मिशन समाधान के तहत इन जमीनों को खाली कराया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान को तैयार भी किया जाएगा। यहां पर मनरेगा के जरिए समतलीकरण व फेंसिंग की जाएगी। इसके अलावा नेट व पोल भी लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर खेलकूद के संसाधन भी जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि 64 खेल मैदानों को तैयार करने के लिए राजस्व व ब्लॉक कार्यालयों को सूची भेजी गई है। इन जमीनों को खाली कराते हुए मैदान विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें