फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकापुर ने भटपुरा की टीम को क्रिकेट के फाइनल में हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंडी समिति दिबियापुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मलकापुर की टीम ने एकता क्रिकेट क्लब भटपुरा को हराया। मुख्य अतिथि सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ खिलाडिय़ों को ट्राफी एवं पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

एकता क्रिकेट क्लब भटपुरा एवं मलकापुर की टीमों की बीच हुए मैच में भटपुरा की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद मलकापुर की टीम के नंदी ठाकुर के 23 रन, मोना यादव के 53 एवं मामू यादव के 42 रनों की बदौलत 15 ओवर में 181 रन बनाए। इसके बाद भटपुरा की टीम के सचिन के 39, आंसू के 57 एवं राहुल के 21 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में कुल 156 रन ही बना पाए। अंत में मलकापुर की टीम को विजेता एवं भटपुरा की टीम उपविजेता घोषित हुई।
भटपुरा के गट्टन एवं मलकापुर के मलिंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट गांव की प्रतिभाओं को निखारने का काम करतीं हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देने पर बल दिया। जीतू कुमार, गौरव कुमार, विजेता टीम के कप्तान नंदी ठाकुर, उपविजेता टीम के कप्तान जीतू कुमार समेत अन्य कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें