अयाना (औरैया)। ठाकुर जी मंदिर रहठौली में हुई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दमखम दिखाया। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने नेशनल में चार बार गोल्ड व दो बार सिल्वर मेडल विजेता हिमांशुु गुर्जर का स्वागत किया और विजेताओं को सम्मानित किया।
रनवीर सिंह, जवर सिंह गुर्जर, विश्राम सिंह गुर्जर, राजा सिंह गुर्जर ने वेट लिफ्टिंग में दमखम दिखाया। संचालक बलवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सभी को सचेत रहना चाहिए।