फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया एप से घर बैठे मिलेंगे टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के परिषदीय स्कूलों के करीब एक लाख दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं में खेल प्रतियोगिताओं में रुचि बढ़ाने और उन्हें चुस्त-दुरुस्त रखने के आदेश जारी हुए हैं। इसके लिए ‘खेलो इंडिया एप’ के माध्यम से छात्रों को खेलों की बारीकियों की ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी। छात्र-छात्राएं घर बैठे इसका लाभ ले सकेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड -19 संकट के चलते स्कूलों में छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य बंद है। जिसके चलते उनका खेलकूद भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन अब खेलो इंडिया एप छात्र-छात्राओं को घर बैठे खेलकूद की जानकारी देगा।
बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक परिषदीय विद्यालय को एप पर पंजीयन कराना होगा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को इसके महत्व के बारे में बताना होगा। अभिभावक भी इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके यूजर नेम व पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन कर सकते हैं। इससे बच्चों में खेल के प्रति प्रेम जागृत होता है। एप में दौड़, कूद न्यूनतम एक मीटर, शटल रेस 60 मीटर गेंद फेंकना, भार उठाना आदि के टिप्स दिए जाएंगे। एप पर स्कूलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिल सकता है। प्रधानाचार्य विद्यालय का नामांकन कराने के बाद उनके यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों के बाबत जानकारी भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें