फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकरपुर की टीम ने वालीबाल का जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज में युवा कल्याण विभाग ने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। वालीबाल प्रतियोगिता में शंकरपुर की टीम विजेता एवं हरचंदपुर की टीम उपविजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

रामगढ़ के श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज में शिवाजी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड अछल्दा की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव ने फीता काटकर किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ में रिंकी शाक्य ने पहला, चांदनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदित्य पुर्वा छनन ने पहला, शिवम शाक्य शंकरपुर ने दूसरा, शनवीर नथा नगला ने तीसरा, 800 मीटर दौड़ में आशीष शाक्य नगला नथा प्रथम, अभिषेक रामगढ़ द्वितीय, पवन शाक्य शंकरपुर ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में आदित्य पुर्वा छनन ने पहला, शिवम शाक्य शंकरपुर ने दूसरा, अर्पित रामगढ़ ने तीसरा, 1500 मीटर दौड़ में दिलीप नगला नथा पहला, रिंकू शाक्य शंकरपुर दूसरा, गुलशन शाक्य शंकरपुर तीसरा, 100 मीटर दौड़ में उत्तम सिंह ने पहला, शिवम शाक्य शंकरपुर दूसरा एवं प्रशांत तोमर तीसरा, लंबी कूद में अभिषेक शाक्य ने पहला, अंकुर शाक्य ने दूसरा, अमन शाक्य शंकरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबाल प्रतियोगिता में शंकरपुर की टीम विजेता व हरचंदपुर की टीम उप विजेता रही। अवधेश कुशवाहा, अखिलेश शाक्य, सौरभ यादव, अरविंद यादव, भरत खन्ना, कमलेश शाक्य, जितेंद्र सिंह, ऋषभ यादव, शानू चौहान, रवि कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें