फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यवीर की गेंदबाजी से विजेता बना पुर्वा गुमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट मार्ग पर स्थित पंचवटी आश्रम के पास जय अंबे क्रिकेट क्लब खरगपुर द्वारा 10-10 ओवर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फाइनल मैच में सत्यवीर चौधरी की दमदार गेंदबाजी पर पुरवा गुमानी ने खरगपुर को 67 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पुरवा गुमानी टीम के कप्तान वीरेंद्र राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी तरफ से अंकित ने 38, मंजुल ने 22, निखिल ने 17 रन बनाए। खरगपुर की तरफ से ब्रजेंद्र यादव ने तीन विकेट लिए। निर्धारित ओवरों में पुरवा गुमानी की टीम ने छह विकेट पर 117 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में खेलने उतरी खरगपुर की टीम के सत्यवीर चौधरी की गेंदबाजी के सामने महज 57 रनों पर ढेर हो गई। खरगपुर की तरफ से सिंटू यादव ने 24 रन बनाए। सत्यवीर चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रनों पर पांच विकेट लेकर टीम को फाइनल मैच जिताने में शानदार भूमिका निभाई। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच सत्यवीर चौधरी को घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें