फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन 30 अंक पाकर अजीतमल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज के शिवाजी स्टेडियम में गुरुवार को माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय 22वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में पहले दिन अजीतमल का दबदबा रहा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व प्रधानाचार्य केदार सिंह तोमर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित, ध्वजारोहण एवं मशाल जलाकर किया। विद्यालय के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी छात्र सज्जन सिंह ने मशाल के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया। सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में जनता इंटर कालेज अजीतमल के विवेक ने पहला, इसी कालेज के शैलेश ने दूसरा, श्यामलाल इंटर कालेज रुरूखुर्द के विकास ने तीसरा स्थान पाया।
सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में रामगढ़ की रिंकी ने पहला, रुरुखुर्द की बबिता ने दूसरा, अजीतमल की आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बरौनाकला की संगीता ने पहला, अजीतमल की दिव्या ने दूसरा, रुरुखुर्द की बबिता ने तीसरा स्थान। शॉटपुट सीनियर बालक वर्ग में कंचौसी के राहुल ने पहला, अजीतमल के राज ने दूसरा, अमावता के विकास सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जनता इंटर कालेज अजीतमल 30 अंक पाकर पहले, श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ 16 अंक पाकर दूसरे, श्यामलाल विद्या मंदिर इंटर कालेज रुरुखुर्द 14 अंक पाकर तीसरे व बरौना कला इंटर कालेज 11 अंक पाकर चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक उदयभान सिंह जादौन, भूपदीप सिंह, रघुराज सिंह, मोहित यादव, अजीत सिंह तोमर व ओमकार त्रिपाठी ने निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरनारायण सिंह व संचालक सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव होशियार सिंह के अलावा अरुण प्रताप सिंह, डॉ.अनिरुद्ध प्रताप सिंह, रामकुमार सक्सेना, वीरेंद्र सिंह गौर, अहिबरन सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, गौरव यादव, देशराज रावत, अशोक सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेश राजपूत, डॉ. डीपी सिंह, सज्जन सिंह, सत्यपाल सिंह व आलोक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें