फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफएमएस से होगा किसान का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। धान खरीद 2019-20 में किसानों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। किसानों को धान क्रय करने के 72 घंटे के अंदर उनके खातों में भुगतान किया जाएगा। प्रमुख सचिव खाद्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी आरएमओ को यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस बार 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य तय किया है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद होनी है। धान क्रय में पारदर्शिता व किसानों को उनके बिक्री किए गए धान के मूल्य को त्वरित भुगतान के लिए इस बार पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा। जिन किसानों ने 2019-20 में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचा है। वह धान बिक्री करना चाहते हैं तो खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराते समय आधार नंबर, मोबाइल नंबर भरने पर गेहूं खरीद में दिया गया पंजीकरण विवरण खुल जाएगा।
गेहूं खरीद में दिए गए बैंक खाते में यदि किसान परिवर्तन चाहते हैं, तो कर सकते हैं। इसके बाद अपना पंजीकरण करा लें। प्रमुख सचिव खाद्य निवोदिता शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी आरएमओ को पीएफएमएस के माध्यम से किसानों का भुगतान करने तथा समय से इसके लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलते ही जिला खाद्य एवं विपणन विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

उधर, डिप्टी आरएमओ सुधांशु चौधरी का कहना है कि पीएफएमएस से भुगतान करने के प्रमुख सचिव खाद्य ने निर्देश दिए हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किसान अपने नाम व बैंक खाते का सही विवरण दें। साथ ही आईएफसी कोड सही भरें। अन्यथा उनके बिक्री धान के भुगतान में समस्या अथवा देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें