दिबियापुर (औरैया)। दुर्गा महोत्सव पंडालों में शनिवार की शाम भक्ति के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान कलक्टरी रोड पर डांडिया का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रंग बिरंगे परिधानों में सजी संवरी महिलाओं ने भक्ति गीतों पर खूब थिरकीं। बड़ी सब्जी मंडी गली में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। धार्मिक गीतों पर नृत्य को सभी ने सराहा।
कलक्टरी रोड पर श्री दुर्गा पूजा महोत्सव पंडाल में शनिवार की शाम महिलाओं का डांडिया कार्यक्रम हुआ। डांडिया नृत्य कर महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा की। बड़ी सब्जी मंडी गली दुर्गा मंदिर के पास सजे मां दुर्गा के भव्य पंडाल में बच्चों ने विभिन्न भक्तिगीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। नहर बाजार में मां दुर्गा के पंचम पूजा महोत्सव में भी आस्थावान उमड़ रहे हैं। मनीष गुप्ता, गौरव सक्सेना, प्रिंस सक्सेना समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
फफूंद रोड पर सजे मां दुर्गा के भव्य पांडाल में शनिवार देर शाम समाजसेवी विनोद यादव एवं उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला यादव ने मां जगदंबा की पूजा अर्चना की। फफूंद चौराहे पर चल रही श्रीराम कथा का शुक्रवार देर शाम समापन हो गया। सोमवार को यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उधर, जीजीआईसी के पास मां दुर्गा महोत्सव के पंडाल में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के साथ ही समूचे जिले का भरपूर विकास कराया जाएगा, इसमें कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस दौरान विनोद यादव, लल्ला शुक्ला, दिनेश तिवारी, अन्नू शुक्ला, संदीप यादव, धर्मेंद्र गुप्ता,मनोज दुबे, शुभम अवस्थी, दिनेश तिवारी, श्यामसुंदर दुबे, नरेंद्र कुमार विश्नोई, पुष्कर मिश्रा, डीके गुप्ता, अरुण गुप्ता, संतोष मिश्रा वह विजय आदि ने उनका स्वागत किया।