फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने को खेलकूद व व्यायाम जरूरी

Sat, 07 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जजी में स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान के बाद जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व वकीलों को खेलकूद के प्रति आकृष्ट करने के लिए शुक्रवार को बैडमिंटन ग्राउंड का शुभारंभ कराया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व वकीलों ने मैत्री मैच खेले।
विज्ञापन

 
जजी परिसर में बैडमिंटन ग्राउंड विकसित किया गया। इसका शुभारंभ जिला जज की पत्नी बिंदु सिंह व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीती चौधरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद खेल की शुरुआत सिविल जज सीनियर डिवीजन कुसमलता राठौर व प्रीती चौधरी के मध्य मैच से हुई।

प्रधान न्यायाधीश केपी सिंह व डीजीसी अरुण चतुर्वेदी का वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद दुबे व डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे के मध्य मैच हुआ जिसमें केपी सिंह की टीम विजयी हुई।  एडीजे महेंद्र सिंह व जमा हसन का मैच सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रदीप मिश्रा व नाजिर डीपी सिंह के मध्य हुआ जिसमें महेंद्र सिंह की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

 
समारोह को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश धरम विजय सिंह ने कहा कि मानव को स्वस्थ रहने के लिए अपने नित्य कार्यो को पूरा करने के अलावा खेलकूद व व्यायाम पर भी ध्यान देना चाहिए, जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहेगा व काम में मन लगेगा।

इस मौके पर एडीजे प्रदीप कुमार कंसल, महेंद्र सिंह, केपी सिंह, महफूज अली, कुसुमलता राठौर, प्रदीप कुमार, प्रीती चौधरी, अमित सिंह के अलावा डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे, आनंद दुबे, महावीर शर्मा, दिनेश कुमार मिश्रा, दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें