फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रही पार्टी

Sat, 07 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह के प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित स्वागत समारोह में राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह के स्वागत का दौर कसबा याकूबपुर से शुरू हुआ। क्षेत्र के लोगाें ने कहीं तिलक लगाकर तो कहीं फूल-मालाओं के साथ कहीं बैंड बाजों के बीच स्वागत कर खुशी का इजहार किया गया।

कस्बा बेला से बिधूना तक स्वागत कार्यक्रमों की होड़ सी लगी रही। नगर मेे प्रवेश करते ही सर्वप्रथम दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की।
 
राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ, उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

कहा कि समाजवादी पार्टी महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है और हम सभी मिलकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस कारवां को मेहनत के साथ आंगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में महिला सभा की प्रांतीय सदस्य निशा सिंह का भी स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में पार्टी नेतृत्व की प्रशंसा की।

इस मौके पर सिद्धगोपाल यादव, धनदेवी यादव, संतोष सक्सेना, अरविंद तिवारी, रविकांत यादव, अनीता सिंह, पीयूष सेंगर, कुलदीप सिंह, उदय प्रताप, शिवमंगल सिंह, आनंद श्रीवास्तव, छईया सेंगर, विशाल चौहान, चंदन पोरवाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें