फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी, 10 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
गेहूं की फसल से उठतीं लपटें। - फोटो : गेहूं की फसल से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट क्षेत्र के गांव अचानकपुर में सोमवार को दोपहर बाद गेहूं के एक खेत में हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग की लपटें उठती देखीं, तो चीख-पुकार मची।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल व पुलिस टीम पहुंची। ग्रामीणों व दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 10 बीघा गेहूं की पकी खड़ी फसल जल गई।
गांव बल्लपुर निवासी श्याम बिहारी दीक्षित के अचानकपुर गांव के पास 10 बीघा खेत हैं। इसे दिलीपपुर निवासी रजपाल कटौती पर लिए हैं। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के साथ लपटें फैल गईं। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल व पुलिस भी पहुंच गई।
वहीं किसानों व लाइनमैन ने लाइट काटने के लिए विद्युत उपकेंद्र कुदरकोट में फोन किया तो एसएसओ को फोन बंद बता रहा था। किसानों का मानना है कि बिजली की लाइन से गिरी चिंगारी से ही आग लगी है।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। तकरीबन 10 बीघा गेहूं का खेत जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें