फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने जिले भर में किया भ्रमण

विज्ञापन
फोटो29एयूआरपी 15- सुभाष चौक के ऊपर खड़ा करके बिना मास्क लगाकर निकल रहे लोगों को एएसपी कमलेश दीक्षित ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फोटो29एयूआरपी 15- बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को सुभाष चौक के ऊपर खड़ा कर एएसपी कमलेश दीक्षित ने सिखाया सबक।
विज्ञापन

फोटो29एयूआरपी 16- बिना सीट बेल्ट लगाए जा रहे कार सवार को चेतावनी देती महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया।
फोटो29एयूआरपी 17- बिना मास्क लगाए जा रहे लोगों को वाहन से कोतवाली ले जाते पुलिसकर्मी।
फोटो29एयूआरपी 18- सुभाष चौक पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव से जानकारी करतीं एसपी सुनीति।
एसपी ने भ्रमण कर सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया
बैंकों के भीड़ देख सुरक्षा कर्मियों को फटकार लगाई, चेकिंग अभियान में 67 वाहनों का चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। एसपी सुनीति ने शुक्रवार को जिले भर में भ्रमण किया। शहर में बैंकों के बाहर भीड़ देखकर उन्होंने बैंक कर्मियों से नाराजगी जताई। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। इस दौरान बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूमने वालों व एक बाइक पर दो-तीन सवारी बैठने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके चलते 67 वाहनों का चालान किया गया। इसमें औरैया शहर में 50 और अजीतमल में 17 लोगों का चालान किया गया।
भ्रमण के दौरान एसपी सुनीति ने कानपुर रोड स्थित बैंकों के बाहर भीड़ व सोशल डिस्टेंस की अनदेखी होते देख वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही बैंक कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के साथ ही टोकन सिस्टम के तहत लेनदेन करने के निर्देश दिए। एसपी ने सुभाष चौक पर मौजूद सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव से लॉकडाउन नियमों के अनुपालन को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह चलाए गए चेकिंग अभियान में शहर में 50 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 16 सौ रुपये समन वसूला गया। वहीं, एएसपी कमलेश दीक्षित ने बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे लोगों को रोक कर सुभाष चौक के चबूतरे पर खड़ा कराया। साथ ही उन्हें बिना मास्क के बाहर न निकलने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे 12 लोगों को कोतवाली ले जाकर दो घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। उधर अजीतमल में बिना मास्क व हेलमेट लगाए दोपहिया वाहनों से घूम रहे लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक से बिना मास्क लगाए घूम रहे 17 लोगों पर 100 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूला गया तथा बिना हेलमेट के जा रहे 17 बाइक सवारों के चालान किए गए। कागजात न होने पर दो बाइकों को सीज किया गया। सीओ कमलेश पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें