फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले एबीवीपी कार्यकर्ता, जिले के प्रभारी और क्षेत्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साथी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसपी सुनीति से मुलाकात की। साथ ही जिले में आए जिले के प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय मंत्री को ज्ञापन देकर पुलिस प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के 25 से ज्यादा कार्यकर्ता व नेता सोमवार को सुबह एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उन लोगों ने बताया कि 24 जनवरी की रात को संगठन के कार्यकर्ता किशन सिंह उर्फ कृष्णा ठाकुर को पुलिस ने फर्जी मामले में जेल भेज दिया। बताया कि कुछ लोगों ने कृष्णा ठाकुर के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने फर्जी तरीके से लूट जैसा मामला दिखाकर कार्रवाई की। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर किशन सिंह को न्याय दिलाने की मांग की।
इसके बाद संगठन कार्यकर्ताओं ने जिले में आए क्षेत्रीय मंत्री भवानी सिंह व जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराते हुए पुलिस पर मनमानी करने के आरोप लगाए। क्षेत्रीय मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान गौरव राजपूत, कुलदीप सिंह सेंगर, आयुष शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, मनीष राजपूत, सौरभ कुमार, शिव गोपाल दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें