ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बिधूना (औरैया)। रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर भिखरा के समीप ट्रक चालक ने बिकूपुर निवासी शीपू बाबू पुत्र मोहनलाल की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे शीपू बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सैफई में सोमवार को शीपूबाबू की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। संवाद