फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली की वायरल खबर पर एसपी ने लगाई पुलिस कर्मियों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों द्वारा वसूली करने का वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी सुनीति ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बुधवार की शाम उन्होंने गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को सुभाष चौक पर एकत्र कर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कहा कि जांच में यदि किसी की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन पहले एक परचून दुकानदार ने सफेद अपाचे बाइक सवार दो पुलिस कर्मियों पर जबरदस्ती दुकान की तलाशी लेने व पांच सौ रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। दुकानदार ने दुकान के बाहर लकड़ी के पटरे पर इस घटना को लिखा था। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। जानकारी होने पर एसपी सुनीति ने इसकी जांच सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव को सौंप दी थी, लेकिन जांच के दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों की पहचान नहीं हो सकी थी। बुधवार को भी सोशल मीडिया पर बाइक सवार पुलिस कर्मियों पर एक व्यापारी की दुकान से कुछ सामान व रुपये लेने की खबर वायरल हुई थी। इस पर एसपी ने बुधवार की शाम गश्त में लगे सभी पुलिस कर्मियों को सुभाष चौक पर एकत्रित करके उनकी जमकर क्लास लगाई। चेतावनी देते हुए कहा कि जांच में मामला सही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें