अयाना (औरैया)। मकान की चुनाई करा रहे एक व्यक्ति के घर में लेबर, मिस्त्री के लिए चाय बनाने गई महिला गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने से झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर बचाने दौड़ा पति भी झुलस गया।
अयाना कस्बा निवासी शिवकुमार भदौरिया अपने मकान में चुनाई का काम करा रहे थे। गुरुवार को दोपहर उन्होंने लेबर और मिस्त्री के लिए अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा। चाय बनाने के दौरान पत्नी रानी देवी की सिलिंडर में आग लग जाने से झुलस गई। रानी की चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंचे पति शिवकुमार भदौरिया भी आग से झुलस गए। पड़ोसी और मकान बना रहे मजदूरों ने सिलिंडर की आग पर काबू पाया। आग से झुलसे दंपति को इलाज के लिए सीएचसी अयाना में भर्ती कराया। इलाज के बाद पति-पत्नी को घर भेज दिया है।