फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा राष्ट्रीय महासचिव आज दिबियापुर मंडी समिति में करेंगे जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार सुबह दिबियापुर स्थित मंडी समिति में पहुंचकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को दिबियापुर मंडी समिति पहुंचे सपा के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति स्थित जनसभा स्थल का जायजा लिया। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे शिवपाल सिंह यादव हेलीकाॅप्टर से दिबियापुर मंडी समिति में उतरेंगे।
इस दौरान ब्रह्मानंद गुप्ता, वीरेंद्र राजपूत, मेघनाद सिंह यादव आदि समेत कई सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभी तक दिबियापुर विधानसभा में किसी भी राजनीतिक दल के किसी बड़े नेता ने जनसभा नहीं की है। इससे दिबियापुर विधानसभा के मतदाताओं में जोश नहीं भर पा रहा था। मतदान के दो दिन पहले चुनावी रैली होने से दिबियापुर के मतदाताओं में जोश बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें