औरैया। इटावा व कन्नौज लोकसभा सीट के लिए औरैया जनपद के मतदाताओं की हिस्सेदारी काफी कुछ निर्धारक है। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जनसभा करेंगे। एरवाकटरा में उनकी चुनावी जनसभा कन्नौज के साथ-साथ इटावा सीट के लिए भी होगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर प्रत्याशियों की ओर से भी लगातार मांग की जा रही थी। चुनाव के अंतिम दौर में ही सही डिप्टी सीएम की जिले में एक मात्र जनसभा होने जा रही है। बता दें कि जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जनसभाएं कर चुके हैं।
पहली जनसभा अजीतमल तो दूसरी बिधूना में की थी। वहीं अब इस कड़ी में एरवाकटरा में शुक्रवार 10 मई दोपहर 12 बजे के कुदरकोट मोड स्थित तेज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में डिप्टी सीएम की जनसभा आयाेजित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि एरवाकटरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है।