फोटो05एयूआरपी 17- मृतका के पिता गोविंद बाबू से घटना की जानकारी करतीं एसपी अपर्णा गौतम।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा में बालिका की अपहरण के हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। शनिवार को एसपी अपर्णा गौतम ने क्योंटरा गांव पहुंचकर सात वर्षीय मृतका आरुषि के पिता गोविंद बाबू से मिलकर घटना के संबंध में पूछताछ की।
18 नवंबर को शव मिलने के 22 दिन बाद भी आरुषि की हत्या का खुलासा न होने से खफा एसपी ने गांव में एक-एक बिंदु पर पुलिस टीमों से चर्चा की। इस दौरान मृतका के घर पहुंचीं एसपी ने मृतका की दादी से भी बात की। बाद में उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर भी जायजा लिया। इससे पहले एसपी ने घटना के संबंध में हिरासत में मौजूद लोगों से कोतवाली में पूछताछ की। एसपी अपर्णा ने बताया कि प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो। इसके लिए पुलिस टीम पूरी संजीदगी से काम कर रही है।