फोटो-24एयूआरपी-4- थाने में चौकीदारों को दिशा निर्देश देते अधिकारी
- फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज से चौकीदार हर गतिविधियों पर नजर रखकर पुलिस अधिकारियों और संबंधित थानों को जानकारी देंगे। मतदान से पहले और मतदान वाले दिन किसी भी तरह की अराजकता न फैल पाए, इसलिए चौकीदारों को दायित्व सौंपा गया है।
गांवों में चौकीदार की अहम भूमिका मानी जाती है। उन्हें गांव की पूरी खबर रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव से पहले चौकीदार सक्रिय किए गए हैं। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिधूना, एरवाकटरा, अछल्दा ब्लाक के 57 ग्राम पंचायतों में चौकीदारों को ड्यूटी लगा दी गई।
चौकीदार चुनाव के दौरान प्रत्याशियों पर पैनी नजर ं रखेंगे। चौकीदार पल-पल की गतिविधियों की खबर थाने और संबंधित अधिकारी को देंगे। शनिवार को बिधूना थाने में सभी चौकीदारों को बुलाकर पुलिस अधिकारियों ने उनके दायित्व समझाए।
बिधूना। 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव में बाहरी लोगों का जमावड़ा लग रहा है। काफी संख्या में लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे है। ऐसे लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे संक्रमण न फैले। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित तमाम प्रदेशों से लोग वोट डालने के लिए गांव पहुंच रहे हैं। इन लोगों से संक्रमण फैल सकता है। इसके लिए गांव में निगरानी कराई जा रही है। बाहर से आने वाले लोग वोट मांगते पाए गए या फिर एक दूसरे के संपर्क में दिखे तो कार्रवाई की जाएगी।