फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ सपा ने किया प्रदेश का विकास

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
औरैया
विज्ञापन
कस्बे की सड़कों पर वाहन जुलूस निकाल रोड शो करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अछल्दा ब्लाक में ब्लाक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत के गुर बताये। साथ ही उनसे अपनी व पार्टी की छवि को स्वच्छ बनाने के लिए जनता के बीच रहने की बात कही। कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में वाहन जुलूस निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का नेतृत्व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने किया। मुख्य अतिथि दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव रहे। कार्यक्रम स्थल तक मुख्य अतिथि को लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया। यह रोड शो नेबिलगंज से अछल्दा बाजार, नहर बाजार, सरांय बाजार होते हुए हरीगंज बाजार स्थित ब्लाक परिसर में पहुंचा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा ने अपने हर वादे को पूरा कर जनता के दिल को जीता है। आज क्षेत्र की जनता सपा की दीवानी हो चुकी है। हमें इसी छवि को बनाये रखने के लिए उनके बीच रहना होगा। तभी 2017 का चुनाव में पूर्णबहुमत मिलेगा। सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता अपने जोश को कम न होने दें। संयोजक कल्लू यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह पार्टी को मजबूर करने और पार्टी प्रत्याशी को जिताने में लगायेंगे।

कार्यक्रम को प्रमोद गुप्ता विधायक बिधूना, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, राज्यमंत्री ठाकुर भोला सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव, शरद राना, लालजी यादव सदस्य जिला पंचायत, राजू पोरवाल अध्यक्ष, हीरो यादव, अजीत यादव, मोहित, पिंकी, रचना सिंह सेंगर, रेखा वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें