बूम क्रासिंग ठीक करते मैकेनिक।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की दोपहर रेलवे क्रासिंग का बूम खराब हो गया। इससे गेटमैन क्रासिंग नहीं खोल सका। क्रासिंग न खुलने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। गेटमैन की सूचना पर रेलवे के मैकेनिक पहुंचे। मैकेनिक दो घंटे की मशक्कत के बाद बूम ठीक कर पाए। इसके बाद क्रासिंग खुली।
बुधवार की दोपहर करीब 12:50 बजे गेटमैन क्रासिंग खोलने लगा। क्रासिंग नहीं खुली। गेटमैन ने देखा तो बूम खराब था। गेटमैन ने तत्काल स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। वाहनों की कतारें लगने से आपाधापी मच गई। रेलवे स्टेशन से तत्काल मैकेनिक भेजे गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद बूम को ठीक हो पाया। एसएनटी स्टाफ के इंजीनियर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी खराबी को आंशिक रूप से ठीक किया गया है। क्रासिंग खुलने लगी है। उच्चाधिकारियों को बूम बदलने की सूचना दे दी गई है। करीब दो बजे क्रासिंग खुल सकी। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।