फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कहीं लिपिक तो कहीं प्रधानाचार्य नदारद

Wed, 16 Jul 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बुधवार को माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक करके तीन स्कूलों का जायजा लिया। कहीं लिपिक तो कहीं प्रधानाचार्य नदारद मिले।
विज्ञापन

ऐसे में मानव संपदा पोर्टल को जांचा गया। उन्होंने दोनों को अनुपस्थित करते हुए नोटिस जारी किया। वहीं स्कूलों में छात्र संख्या शिक्षकों के सापेक्ष काफी कम मिली।
डीआईओएस बुधवार को सबसे पहले श्रीराम इंटर कॉलेज देवरपुर पहुंचे। यहां लिपिक नदारद मिला। मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी भी दर्ज नहीं मिली। इससे लिपिक को अनुपस्थित कर दिया गया। डीआईओएस ने शिक्षक डायरी पर नजर डाली तो उसमें भी कुछ खास गतिविधि नहीं मिली। इस पर शिक्षक डायरी को मेनटेन करने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्कीपुर पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य का पद रिक्त मिला। स्कूल में चार शिक्षक मिले। यहां पर कक्षा-9 व 10 संचालित मिलीं। इसमें कक्षा नौ में 10 तो कक्षा 10 में नौ छात्र पंजीकृत मिले। शिक्षकों के सापेक्ष छात्र संख्या काफी कम मिली। ऐसे में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद डीआईओएस राजकीय हाईस्कूल नसीराबाद पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य डॉ. सरला सिंह यादव अनुपस्थित मिलीं। ऐसे में उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया। कक्षा नौ में 15 तो कक्षा-10 में 22 बच्चे मिले। खामियों को लेकर जिम्मेदारों को चेतावनी दी गई।
डीआईओएस प्रदीप कुमार ने बताया कि लिपिक व प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले हैं। जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। छात्र संख्या चिंताजनक मिली है। नामांकन बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें