फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों ने मांगा समस्याओं का हल

Sat, 16 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासनों के बावजूद माध्यमिक विद्यालयों के टीचरों की मांगों का निराकरण न किए जाने से शुक्रवार का दिन टीचरों ने चेतावनी दिवस के रूप में मनाते हुए सरकार के विरुद्ध डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इसमें माध्यमिक टीचरों ने दीर्घकालिक लंबित मांगों के निराकरण को सीएम को संबोधित डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के बैनर तले धरने को संबोधित करते हुए संगठन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश नारायण त्रिपाठी ने सरकार पर टीचरों की मांगों को निस्तारण न कर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।


वहीं जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सरकार की लगातार उपेक्षा के कारण माध्यमिक टीचरों में असंतोष होने की बात कही। कहा कि आज हम सरकार को प्रांतीय संगठन से किए गए वादों को याद दिलाने के लिए चेतावनी दिवस के रूप में धरना दे रहे हैं। जिला मंत्री सुनील मिश्रा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन



 
धरने को अरुण कुमार, करुणा देवी, ब्रह्म कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, जिला मंत्री उत्तम कुमार शुक्ला ने भी संबोधित किया। धरने के बाद टीचर नेताओं ने सीएम को संबोधित 20 सूत्रीय मांगपत्र संबंधी एक ज्ञापन भी डीआईओएस राजकुमार पंडित को सौंपा।
विज्ञापन



ज्ञापन देने वालों में अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह पवार, सत्यवान मिश्रा, ऊषा पांडेय, विनीता चतुर्वेदी, संजय कुमार आदि माध्यमिक टीचर प्रमुख रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें