फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डांस करते गिरी फौजी की पिस्टल, पुलिस को मिली

Sat, 02 May 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान वहां डांस कर रहे फौजी के कमर में लगी पिस्टल गिर गई। फौजी ने पुलिस को पिस्टल लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान पिस्टल पास में पड़ी मिली।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर अहिरान में इटावा के थाना क्षेत्र बढ़पुरा गांव से बृहस्पतिवार की रात बरात आई थी। रात करीब दो बजे डीजे पर डांस करने के दौरान वर-वधू पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। धक्का-मुक्की में बरात में आए इटावा के गांव बढ़पुरा निवासी विशाल की पिस्टल गिर गई। फौजी विशाल पिस्टल लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।



छानबीन के दौरान उसकी पिस्टल डीजे के पास पड़ी मिली। जांच के बाद पिस्टल को फौजी के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि पिस्टल मौके पर ही मिल गई थी। किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें