फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी गंभीर

Wed, 11 Mar 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अजीतमल के अंतर्गत बल्लापुर के समीप मंगलवार की रात्रि बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिपाही को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई के लिए स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

 
कोतवाली अजीतमल की अटूस चौकी पर तैनात सिपाही एवं इटावा मूल निवासी नरेंद्र कुमार अपने साथी प्रमोद यादव के साथ मंगलवार रात ड्यूटी के लिए टेंपो से जा रहा था। ग्राम बल्लापुर के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी।

फलस्वरूप सिपाही नरेंद्र और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में थाना प्रभारी हरपाल सिंह यादव ने भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी प्रमोद को गंभीर हालत में सैफई के लिए स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक सिपाही नरेंद्र इटावा में तैनात था। चार मार्च को अजीतमल थाने में ज्वाइनिंग दी थी, जहां से उसे अटूस भेजा गया था। वह पहले दिन ड्यूटी के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें