बेला (औरैया)। प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश में मिट्टी खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने की बात कर रही है। लेकिन बेला क्षेत्र के फकीरेपुरवा में मिट्टी का अवैध खनन जारी है। दिन रात अवैध खनन होने की पुलिस और प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग सका है।
शाम होते ही फकीरेपुरवा के जंगल में जेसीबी और ट्रैक्टर पहुंच जाते हैं। रात भर सैकड़ों ट्राली मिट्टी खनन कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। जंगल और खेतों में हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने मिट्टी की उर्रवरा शक्ति कम होनी की बात कही है। उपजिलाधिकारी राशिद अली खान ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी उन्हें नहीं है। फकीरेपुरवा के पास हो रहे खनन को लेकर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि खनन होता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।