फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवियों ने धूमधाम से कराया रेखा का विवाह

विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 05- शादी समारोह में जोड़े को आशीर्वाद देते संस्थाओं के लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। गरीब बेटी की शादी में समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोमवार की शाम धूमधाम से शादी की रस्में हुईं तो हर किसी आंख भर आई। लोगों ने दंपती को आशीर्वाद देकर हर संभव मदद की।
विज्ञापन

शहर के पंहर शाला निवासी रेखा की मां ममता और पिता तुलाराम का बीमारी से निधन हो चुका है। परिवार में अब रेखा का एक भाई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसी बीच रेखा के रिश्तेदारों और गांव के लोगों को बेसहारा रेखा के विवाह के लिए फूलमती माता मंदिर कमेटी और विचित्र पहल संस्था से संपर्क किया।
दोनों संस्थाएं बिटिया का विवाह करने के लिए सामने आईं और सोमवार शाम धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराया। रेखा और शिव कुमार का विवाह सात फेरों के साथ संपन्न हुआ। इसी बीच कार्यक्रम मौजूद सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने ढोलक बजाकर मंगल गीत गाए। साथ नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

वैवाहिक आयोजन में कमेटी में लक्ष्मी विश्नोई, बबिता गुप्ता, एकता पुरवार, विचित्र पहल समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता, एसएस परिहार, भीमसेन सक्सेना, डॉ. ओमवीर सिंह, मनीष पुरवार, सभासद छैया त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें