फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भ़िड़ंत के बाद जालौन रोड पर 14 घंटे लगा जाम

विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 14- घंटे जाम में फसकर गंतव्य को पैदल जाते यात्री। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यमुना पुल से पहले देवकली चौकी के पास मंगलवार की रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद रात करीब 12 बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक जाम लगा रहा। करीब पांच सौ ट्रकों और सवारी वाहन फंसे रहे। भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। जाम न खुलता देख कुछ लोग पैदल ही चल दिए। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद गंतव्य तक पहुंचे। जाम खुलवाने में पुलिस और प्रशासन को पसीना आ गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की देवकली चौकी क्षेत्र के जालौन रोड पर बुधवार को जालौन चौराहे से लेकर जालौन जिले की शंकरपुर चौकी तक वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों लोग परेशान हुए। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि रात लगभग 12 बजे मौरंग लदे दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद से जाम लगा हुआ है।
बुधवार की सुबह जाम में फंसीं बसों के यात्री सिर पर सामान रखकर पैदल ही चल दिए। सूचना पर दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज कण्व मिश्रा ने यातायात पुलिस कर्मियों की मदद से क्रेन बुलाकर एक तरफ के ट्रक को हटवाया। इससे एक तरफ से रास्ता चालू हो सका। दोपहर लगभग दो बजे तक काफी हद तक रास्ता चालू हो सका।
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से बढ़ता गया जाम
औरैया। देवकली चौकी से कुछ दूर ट्रकों की भिड़ंत होने के बाद भी पुलिस ने रात में ही ट्रकों को नहीं हटवाया। इस कारण जाम लगना शुरू हो गया। औरैया और जालौन की ओर से आने वाले मौरंग, गिट्टी लदे करीब पांच वाहन यमुना के दोनों ओर खड़े रहे। जो वाहन पुल पर ,आ गए वह वापस भी नहीं हो सके। इससे जाम बढ़ता गया।
पानी के लिए परेशान रहे राहगीर
जाम में फंसे ट्रक चालक और सवारी वाहनों के लोग गर्मी में पानी के लिए परेशान दिखे। इस बीच कुछ लोग देवकली चौकी के पास बने ढाबे पर पहुंचे तो कुछ ने आसपास बने घरों से पानी लेकर प्यास बुझाई।
कई किलोमीटर पैदल चलकर वापस लौटे लोग
सुबह के वक्त जालौन जाने वाले लोग जाम में फंसे तो काफी देर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। इस बीच वाहनों का काफिला बढ़ता गया। इस पर किसी तरह दो पहिया वाहन को चालक पीछे लेकर लौटे। वाहनों पर सवार लोग पैदल ही घरों को लौट गए।

फोटो11एयूआरपी 15- मां के साथ ट्राली खींचकर ले जाता बालक। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो11एयूआरपी 16- टक्कर होने के बाद बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें