विकास खंड भाग्यनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बैहारी का मजरा रामपुर मर्दान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता के पहले दिन सल्हापुर बनाम सरैया (फफूंद) के बीच मैच खेला गया। सल्हापुर की टीम ने दो विकेट पर 66 रन बनाए। वहीं सरैया की पूरी टीम 65 रन पर सिमट गई।
मैन आफ द मैच सागर को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन गौरव यादव ने किया। कार्यक्रम आयोजक प्रदीप बाथम, प्रशांत सोनी, अंशू शर्मा, सौरभ शर्मा, बटोली आदि मौजूद रहे।