फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुरू

Wed, 27 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा रामगढ़ में जय महामायी क्रिकेट टूर्नामेंट का शु्भारंभ भाजपा नेता अभय सेंगर ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के मैदान में खेल की भावना से खिलाड़ियों को उतरना चाहिए।
विज्ञापन



खेल में हार-जीत लगी रहती है। खेल संस्कृति, कला, सभ्यता का मिश्रण हैं। हमें दूसरों के रहन-सहन, क्रियाकलाप, संस्कृति की जानकारी देते हैं।



मंगलवार को श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ शिवाजी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभय सेंगर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


उन्होंने कार्यक्रम आयोजक रघुवंश प्रताप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें