फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्कूली बस सीज, तीन का चालान

विज्ञापन
आमपुर में जेसीबी से कब्जा हटाता कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर। जिला प्रशासन ने ब्लॉक भाग्य नगर में ककोर के समीपवर्ती गांव आमपुर में बुलडोजर चलवाकर दबंगों के कब्जे से ग्राम सभा की जमीन खाली करवा ली।
विज्ञापन

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जाने के संबंध में आमपुर के प्रधान दिनेश कुमार नायक ने आठ मार्च को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें पंचायत घर के सामने पड़ी ग्राम सभा की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन

लेखपाल चितेश सिंह की अगुवाई में पैमाइश की गई और निर्माण को अवैध पाया गया। रविवार को जेसीबी की सहायता से अवैध कब्जा हटा दिया गया। इस दौरान दिबियापुर थाना पुलिस मौजूद रही। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान बीनू यादव ने वर्तमान प्रधान की शिकायत पर जेसीबी से निर्माण गिराए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें