फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कूड़े के ढेर में लगी आग से छह पुरानी बाइकें जलकर राख

Sun, 02 Aug 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-8- कबड़े के ढेर में जलीं पड़ी बाइकें।संवाद
विज्ञापन
मुरादगंज। कस्बे के औरैया रोड स्थित पुराने मवेशीखाना परिसर में शनिवार देर रात कूड़े के ढेर में आग लग गई।आग की चपेट में आने से वहां खड़ी छह पुरानी बाइकें जलकर राख हो गईं। इस घटना की कस्बे के चौकी इंचार्ज को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने मवेशीखाने की भूमि पर लंबे समय से पुरानी व क्षतिग्रस्त बाइकें खड़ी थीं। आसपास के लोग इसी स्थान पर घरों का कूड़ा भी डालते हैं। इससे पूरा परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से कूड़े में आग लग गई। आग ने वहां खड़ी सभी बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे।
कुछ लोगों का दावा है कि ये वाहन पुलिस की ओर से जब्त किए गए और दुर्घटनाग्रस्त थे। पुरानी चौकी में जगह न होने के कारण यहां रखा गया था। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। नई पुलिस चौकी बनने के बाद भी इन वाहनों को वहां से नहीं हटाया गया था। अब सवाल उठ रहा है कि जली हुई बाइकें किसकी थीं, उन्हें किस आधार पर यहां रखा गया था।
विज्ञापन

उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि इस संबंध में चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस घटना की अब तक कोई जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें