फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जंगली जानवरों ने मार डालीं छह बकरियां

Sat, 04 Apr 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11-घटना के बाद बिलखती महिला। संवाद
विज्ञापन
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव आदमपुर में शुक्रवार सुबह किसी जंगली जानवर ने हमला कर छह बकरियां मार डालीं। इससे झोपड़ी में रहने वाले परिवार की आजीविका छिन गई।
विज्ञापन

मूल रूप से जालौन जिले के गांव महटोली निवासी मकरंद सिंह अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ गांव आदमपुर में एक प्लॉट खरीदकर वहां झोपड़ी डालकर रह रहा है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मकरंद परिवार के साथ गेहूं की कटाई के लिए खेत पर गए थे। सुबह आठ बजे जब वह लौटे तो खूंटे से बंधी चार बकरियां और दो बकरे खून से लथपथ मरे पड़े थे। चार कुत्ते जैसे दिखने वाले जानवर उन्हें नोंच रहे थे। शोर मचाने पर जानवर भाग गए।
मकरंद सिंह ने बताया कि उन्होंने प्लॉट तो खरीद लिया है, लेकिन विक्रेता टालमटोल कर रहा है, इसके कारण वह निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। इसी मजबूरी में उन्हें खुले में झोपड़ी बनाकर रहना पड़ रहा है। पीड़ित की पत्नी पूजा ने प्रशासन से प्लॉट पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर लेखपाल अमित तिवारी और कस्बा इंचार्ज उदय प्रकाश ने जांच की। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश राजपूत ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि बकरियों की गर्दन और शरीर पर गहरे पंजों व दांतों के निशान हैं। यह हमला किसी हिंसक जंगली जानवर द्वारा किया गया प्रतीत होता है।
एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार की उचित सहायता और विधिक कार्यवाही की जाएगी।



नहीं सुलझ पाई भेंड़ों की मौत की गुत्थी
अजीतमल के गांव आदमपुर में हुई घटना से पहले सहायल के गांव नवी मोहन व दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर में जंगली जानवर ने भेंड़ों पर हमला कर दिया था। नवी मोहन में जंगली जानवर ने 18 भेंड़ों को मार दिया था, जबकि 11 को घायल कर दिया था। इसके बाद 22 मार्च को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पैतृक गांव मधवापुर में जंगली जानवर ने पांच भेंड़ों को मौत के घाट उतार दिया था। अभी तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका।

फोटो-11-घटना के बाद बिलखती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें