Auraiya News: कुदरकोट क्षेत्र में शुक्रवार को लगी भीषण आग में 22 किसानों की 150 बीघा गेहूं की फसल जल गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
औरैया जिले में शुक्रवा दोपहर को अचानक कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव काठघोर के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल हो गई कि 22 किसानों की 150 बीघा फसल जलकर खाक हो कई। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया।
राजस्व विभाग की टीमों ने भी गांव पहुंचकर जली हुई फसल का सर्वे किया। आग कैसे लगी, इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं रहीं। कुछ किसान जहां फसल काटने की मशीन से आग लगने का आरोप लगा रहे थे तो वहीं कुछ अज्ञात कारणों से आग लगने की बात कह रहे थे।