फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साहब, बेटे दे रहे घर से निकालने की धमकी

Sun, 22 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24-अजीतमल में फरियाद सुनते डीएम व एसपी।संवाद
विज्ञापन
अजीतमल/बिधूना। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को एक महिला ने अपने दो बेटों पर परेशान करने की शिकायत की। आरोप लगाया कि वह लोग उसे घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। इस मौके पर अजीतमल में 106 व बिधूना में 160 शिकायती पत्र दिए गए।
विज्ञापन

अजीतमल में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने अधिकारियों से कहा कि आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके का निरीक्षण कर किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के गांव भीखेपुर की विधवा महिला कुंवर ने एसपी से गुहार लगाई कि उसके दो पुत्र हैं। इनमें एक बैंक में कार्यरत है और दूसरा यूपी पुलिस में सिपाही है। दोनों उसे परेशान करते हैं और घर से निकाल देने की धमकी देते हैं। वह कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी को समस्या का समाधान करने के आदेश दिए। वहीं, गांव मोहारी के धीर सिंह ने ईंट भट्ठे पर रुपये जमा करने के बाद भी ईंट न देने व रुपये मांगने पर चेक थमा देने की शिकायत की। बताया कि खाते में पैसे न होने से चेक से पैसे नहीं निकल रहे हैं। बैंक वाले भी चेक बाउंस नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम ने बैंक मैनेजर को बुलाकर समस्या का तत्काल समाधान करने के आदेश दिए।
वहीं, बिधूना में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य व एएसपी आलोक मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें