फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खो-खो में श्रीजनता इंटर कॉलेज का दबदबा, पांच वर्गों में जीते खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। श्रीजनता इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आयोजित जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। श्रीजनता इंटर कॉलेज अजीतमल की टीम ने अंडर-14 बालिका समेत अंडर-17 और अंडर-19 के कई वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की अध्यक्षता जनता महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य शिव प्रकाश दुबे ने की। मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज साफर के प्रधानाचार्य राजकुमार पांडे रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक मनीष मिश्रा ने किया।आयोजन सचिव व जिला क्रीड़ा सचिव होशियार सिंह राजपूत ने सभी टीमों, अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय शाहपुर लालपुर विजेता रहा, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में श्रीजनता इंटर कॉलेज अजीतमल ने खिताब जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में श्रीजनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता और राजकीय हाईस्कूल बिजाई उपविजेता रहा। इसी वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में भी श्रीजनता इंटर कॉलेज विजेता और राजकीय हाईस्कूल बिजाई उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीजनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजेता और वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी श्रीजनता इंटर कॉलेज अजीतमल की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज साफर, श्रीजनता इंटर कॉलेज अजीतमल, जन सहयोगी इंटर कॉलेज अमावता, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, कंपोजिट विद्यालय शाहपुर लालपुर, मानस इंटर कॉलेज कंचौसी, राजकीय हाईस्कूल भटोली, राजकीय हाईस्कूल बिजाई समेत अन्य विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन पर सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र प्रकाश पाठक, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, भूपदीप सिंह, शिवम चौहान, श्रीकृष्ण, उपेंद्र कुमार, पवन नायक, मोहित यादव, विक्रम, अभि तिवारी, राजेश शुक्ला, मानवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह चौहान, पवनेंद्र दीक्षित, टिंकू और सतपाल गुर्जर शामिल रहे। आयोजन में मधु सिंह, यशेंद्र कुमार, संदीप बाथम, सुधीर दुबे आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें