फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निबंध में श्रद्धा और भाषण में उदय विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी को प्राचार्य डॉ. इकरार अहमद, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. इफ्तिखार हसन, डॉ. यश कुमार, डॉ. राकेश तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्रद्धा दुबे प्रथम, स्नेहा शुक्ला द्वितीय, राखी यादव तृतीय व भाषण प्रतियोगिता में उदय प्रताप सिंह प्रथम, निखिल यादव द्वितीय, दिव्या राजपूत तृतीय व कविता पाठ प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम, अदिति यादव द्वितीय, रश्मी राजपूत, प्रियंका यादव व खुशी खान तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश मिश्र, डॉ. संदीप ओमर, डॉ. महेंद्र तिवारी, डॉ. श्याम नारायण, शीलू त्रिवेदी, डॉ. आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
-
सुदिति ग्लोबल अकादमी में मनाया गया हिंदी दिवस
औरैया। शिक्षण संस्था सुदिति ग्लोबल अकादमी में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने भाषण एवं कविता पाठ द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए और हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी दी। वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने छात्रों को हिंदी के प्रति सम्मान और दैनिक व्यवहार में हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। बताया कि विद्यालय के 200 बच्चों ने हिंदी का महत्व प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रियंका वर्मा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अंजलि पाल, आभा त्रिपाठी, कुसुम दुबे, सूरज तिवारी आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें