फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उजड़ गया दिबियापुर नहर बाजार, अब हाईकोर्ट से आस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर नहर बाजार में सिंचाई विभाग की जमीन पर पिछले 70 सालों से मकान व दुकान बनाकर काबिज लोगों को एक ओर जहां कोर्ट के आदेश पर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम दायर हुई याचिका के तहत मिले हाईकोर्ट के निर्देशों ने तीन दिन के लिए कब्जे ढहाने के अभियान को रोक दिया है। लोगोंं का खयाल 17 सितंबर को हाईकोर्ट की सुनवाई पर ही टिका है। हालांकि दिबियापुर नहर बाजार सूना नजर आ रहा हैं। कई लोगों ने अपनी दुकानें व मकान स्वयं तोड़ने शुरू कर दिए। लेकिन यह काम दो दिनों से बंद हो गया है। उम्मीद जगी है कि कोर्ट में शायद उनकी मुश्किल का कोई हल निकल आए।
विज्ञापन



दिबियापुर नहर बाजार सालों से व्यापार का बड़ा केंद्र रही है। कुछ दिन पहले जहां दुकानों पर लंबी कतार में लगकर लोग भीड़ में खरीदारी करते थे। वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। चस्पा हुए 58 मकानों व दुकानों पर नोटिस के बाद कई लोगों ने स्वयं से मकानों व दुकानों को ढहाना शुरू कर दिया है। दो व एक मंजिल के भवनों से जहां सामान दूसरी जगहों पर पहुंचा दिया गया है। हालांकि यह काम शनिवार को थम गया। भीड़ के तौर पर जाना जाने वाला दिबियापुर नहर बाजार रविवार को मायूसी की चादर ओढ़े नजर आया। तोड़े गए आधे अधूरे भवनों व पसरे सन्नाटे के बीच नहर बाजार में लोग चुपचाप आते-जाते रहे। सालों से यहां पर व्यापार हो रहा था। शुक्रवार को यहां सिंचाई विभाग की ओर से मुनादी कराते हुए चस्पा हुए नोटिस के तहत 58 दुकानों व मकानों को ढहाने की चेतावनी जारी की गई। इसी बीच शाम होते-होते हाईकोर्ट ने दायर याचिका के तहत 17 सितंबर को सुनवाई तक स्थिति यथावत रखने का फरमान जारी कर दिया। ऐसे में नहर बाजार के लोगों की निगाहें अब हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें