फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में फौजी की मौत, आज अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बा निवासी फौजी की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। चंडीगढ़ अस्पताल में शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी बृजपाल सिंह भदौरिया के पुत्र उत्तम कुमार उर्फ गुल्लन (37) 2004 में सेना के रेडियो सिग्नल कोर में भर्ती हुए थे। वह लद्दाख में तैनात थे। वहां ड्यूटी के दौरान 30 जनवरी को बीमार हो गए थे। 31 जनवरी को चंडीगढ़ शिफ्ट करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
इस पर एक फरवरी को चंडीगढ़ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान पांच फरवरी की रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी कर्नल ने परिजनों को दी। फौजी उत्तम कुमार की शादी कानपुर नगर के ककवन निवासी सपना भदौरिया से हुई थी। उनके एक बेटा कुश (11) है। सूचना मिलते ही परिजन चंडीगढ़ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रविवार को बिधूना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें